Thursday, March 29, 2018

संस्कृत_के_महान_कवि भारवि

संस्कृत_के_महान_कवि भारवि

भारवि (छठी शताब्दी) संस्कृत के महान कवि हैं। वे अर्थ की गौरवता के  लिये प्रसिद्ध हैं भारवेरर्थगौरवम्  किरातार्जुनीयम् महाकाव्य उनकी महान रचना है। इसे एक उत्कृष्ट श्रेणी की काव्यरचना माना जाता है। इनका काल छठी-सातवीं शताब्दी बताया जाता है। यह काव्य किरातरूपधारी शिव एवं पांडुपुत्र अर्जुन के बीच के धनुर्युद्ध तथा वाद-वार्तालाप पर केंद्रित है। महाभारत के एक पर्व पर आधारित इस महाकाव्य में अट्ठारह_सर्ग हैं। भारवि सम्भवतः दक्षिण भारत के कहीं जन्मे थे। उनका रचनाकाल पश्चिमी गंग राजवंश के #राजा_दुर्विनीत तथा पल्लव राजवंश के राजा सिंहविष्णु के शासनकाल के समय का है।

कवि ने बड़े से बड़े अर्थ को थोड़े से शब्दों में प्रकट कर अपनी काव्य-कुशलता का परिचय दिया है। कोमल भावों का प्रदर्शन भी कुशलतापूर्वक किया गया है। इसकी भाषा उदात्त एवं हृदय भावों को प्रकट करने वाली है। प्रकृति के दृश्यों का वर्णन भी अत्यन्त मनोहारी है। भारवि ने केवल एक अक्षर ‘न’ वाला श्लोक लिखकर अपनी काव्य चातुरी का परिचय दिया है।

किरातार्जुनीयम् महाकवि भारवि द्वारा सातवीं शती ई. में रचित महाकाव्य है जिसे संस्कृत साहित्य में महाकाव्यों की #वृहत्त्रयी में स्थान प्राप्त है। महाभारत में वर्णित किरातवेशी शिव के साथ अर्जुन के युद्ध की लघु कथा को आधार बनाकर कवि ने राजनीति, धर्मनीति, कूटनीति, समाजनीति, युद्धनीति, जनजीवन आदि का मनोरम वर्णन किया है। यह काव्य विभिन्न रसों से ओतप्रोत है किन्तु यह मुख्यतः वीर_रस_प्रधान रचना है।

संस्कृत के छ: प्रसिद्ध महाकाव्य हैं – #बृहत्त्रयी और #लघुत्रयी। किरातार्जनुयीयम्‌ (#भारवि), शिशुपालवधम्‌ (#माघ) और नैषधीयचरितम्‌ (#श्रीहर्ष)– बृहत्त्रयी कहलाते हैं। कुमारसम्भवम्‌, रघुवंशम् और मेघदूतम् (तीनों कालिदास द्वारा रचित) - लघुत्रयी कहलाते हैं

किरातार्जुनीयम्_की_कथा
राजनीति और व्यवहार-नीति में भारवि के विशेष रुझान के चलते यह युक्तियुक्त ही था कि वे किरातार्जुनीयम्‌ का कथानक महाभारत से उठाते। उन्होंने वनपर्व के पाँच अध्यायों से पांडवों के वनवास के समय अमोघ अस्त्र के लिए अर्जुन द्वारा की गई शिव की घोर तपस्या के फलस्वरूप पाशुपतास्त्र प्राप्त करने के छोटे-से प्रसंग को उठाकर उसे अठारह सर्गों के इस महाकाव्य का रूप दे दिया।

जब युधिष्ठिर कौरवों के साथ संपन्न द्यूतक्रीड़ा में सब कुछ हार गये तो उन्हें अपने भाइयों एवं द्रौपदी के साथ 13 वर्ष के वनवास पर जाना पड़ा। उनका अधिकांश समय द्वैतवन में बीता। वनवास के कष्टों से खिन्न होकर और कौरवों द्वारा की गयी साजिश को याद करके द्रौपदी युधिष्ठिर को अक्सर प्रेरित करती थीं कि वे युद्ध की तैयारी करें और युद्ध के माध्यम से कौरवों से अपना राजपाठ वापस लें। भीम भी द्रौपदी की बातों का पक्ष लेते हैं।

गुप्तचर के रूप में हस्तिनापुर भेजे गए एक वनेचर (वनवासी) से सूचना मिलती है कि दुर्योधन अपने सम्मिलित राज्य के सर्वांगीण विकास और सुदृढ़ीकरण में दत्तचित्त है, क्योंकि कपट-द्यूत से हस्तगत किए गए आधे राज्य के लिए उसे पांडवों से आशंका है। पांडवों को भी लगता है कि वनवास की अवधि समाप्त होने पर उनका आधा राज्य बिना युद्ध के वापस नहीं मिलेगा। द्रौपदी और भीम युधिष्ठिर को वनवास की अवधि समाप्त होने की प्रतीक्षा न कर दुर्योधन पर तुरंत आक्रमण के लिए उकसाते हैं, लेकिन आदर्शवादी, क्षमाशील युधिष्ठिर व्यवहार की मर्यादा लाँघने को तैयार नहीं।

उधर आ निकले व्यास सलाह देते हैं कि भविष्य के युद्ध के लिए पांडवों को अभी से शक्ति-संवर्धन करना चाहिए। उन्हीं के द्वारा बताए गए उपाय के अनुसार अर्जुन शस्त्रास्त्र के लिए इन्द्र (अपने औरस पिता) को तप से प्रसन्न करने के लिए एक यक्ष के मार्गदर्शन में हिमालय-स्थित इन्द्रकील_पर्वत की ओर चल पड़ते हैं। वहां एक आश्रम बनाकर की गई तपस्या के फलस्वरूप अप्सराओं आदि को भेजकर परीक्षा लेने के बाद इंद्र एक वृद्ध मुनि के वेष में उपस्थित होते हैं और तपस्या के नाशवान लौकिक लक्ष्य को निःसार बताते हुए परमार्थ की महत्ता का निदर्शन करते हैं। अर्जुन इसकी काट में कौरवों द्वारा किए गए छल एवं अन्याय का लेखा-जोखा प्रस्तुतकर शत्रु से प्रतिशोध लेने की अनिवार्यता, सामाजिक कर्तव्य-पालन तथा अन्याय के प्रतिकार का तर्क देकर इंद्र को संतुष्ट कर देते हैं। फलस्वरूप इंद्र अपने वास्तविक रूप में प्रकट होकर अर्जुन को मनोरथ-पूर्ति के लिए शिव की तपस्या करने की सलाह देते हैं।

अर्जुन फिर से घोर, निराहार तपस्या में लीन हो जाते हैं। अर्जुन इंद्रकील के लिए एक अजनबी तपस्वी है, जटा, वल्कल और मृगचर्म तो उसके पास हैं लेकिन साथ ही शरीर में कवच भी है, यज्ञोपवीत की जगह प्रत्यंचा-समेत गांडीव धनुष है, दो विशाल तरकस हैं और एक उत्तम खड्ग भी। उसे मुनिधर्म-विरोधी समझकर वहाँ के अन्य तपस्वी आतंकित हैं और शंकर के पास निवेदन के लिये पहुँच जाते हैं।उसके क्रम में शिव जी किरातों की स्थानीय जनजाति के सेनापति का वेश धारणकर किरातवेशधारी अपने गणों की सेना लेकर अर्जुन के पास पहुँच जाते हैं। तभी 'मूक' नाम का एक दानव अर्जुन की तपस्या को देवताओं का कार्य समझकर, विशाल शूकर का शरीर धारणकर, उसको मारने के लिए झपटता है। शिव और अर्जुन दोनों द्वारा एक साथ चलाए गए एक-जैसे बाण से उस सूअर की इहलीला समाप्त हो जाती है। शिव का बाण तो उसके शरीर को बेधता हुआ धरती में धँस जाता है और अर्जुन जब अपना बाण उसके शरीर से निकालने जाते हैं तो शिव अपने एक गण को भेजकर विवाद खड़ा करा देते हैं। परिणामतः दोनों के बीच युद्ध आरम्भ हो जाता है। अर्जुन गणों की सेना को तो बाण-वर्षा से भागने को मजबूर कर देते हैं पर शिव के साथ हुए युद्ध में परास्त हो जाते हैं। पराजय से हताश अर्जुन किरात-सेनापति के वेश में शिव को पहचानकर समर्पण कर देते हैं, जिससे प्रसन्न होकर शिव प्रकट होते हैं और पाशुपतास्त्र प्रदानकर उसका प्रशिक्षण देते हैं। इस तरह अर्जुन का मंतव्य पूरा होने के साथ महाकाव्य-विधा के भी सारे मंतव्य सिद्ध हो जाते हैं।

संरचना
कीरातार्जुनीयम् में १८ सर्ग हैं।

किरातार्जुनीयम्‌ के पहले सर्ग में द्रौपदी और दूसरे में भीम द्वारा युधिष्ठिर को दुर्योधन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा के लिए उकसाने और युधिष्ठिर द्वारा उसे अनीतिपूर्ण बताकर अस्वीकार कर देने के क्रम में भारवि ने राजनीति के दो छोरों के बीच के द्वंद्व पर बहुत सार्थक विमर्श प्रस्तुत किया है। तीसरे सर्ग में व्यास कौरव पक्ष के भीष्म, द्रोण, कर्ण-जैसे धुरंधरों को पांडवों द्वारा अजेय बताते हुए 13 साल की अवधि में हर तरह से शक्ति-संवर्धन करने और भविष्य के अवश्यम्भावी युद्ध की तैयारी के लिए उसका उपयोग करने की सलाह देते हैं। इसके लिये वे अर्जुन को उच्च कोटि के शस्त्रास्त्र हेतु तपस्या से इंद्र को प्रसन्न करने के लिए प्रेरित करते हैं और अपने साथ लाए एक यक्ष को भी छोड़ जाते हैं जो अर्जुन को इंद्र की तपस्या के लिए उपयुक्त स्थान तक ले जाएगा। चौथे सर्ग में #यक्ष_के_मार्गदर्शन में अर्जुन की द्वैतवन से हिमालय तक की यात्रा का सजीव एवं रोचक वर्णन है, जिसमें शरद ऋतु की थिर और संयत प्रकृति और उसके साथ घुले-मिले जन-जीवन का उल्लास नाना रूपों में तरंगित है। पाँचवाँ सर्ग यक्ष के साथ अर्जुन के यात्रा-प्रसंग से गिरिराज हिमालय के पर्वतीय प्रदेश के विशद, अलंकारिक वर्णन की छटा से दीप्त है।

छठे सर्ग का वर्ण्य विषय है : अर्जुन की आँखों से देखी इंद्रकील की अप्रतिम शोभा, वहाँ पहुंचकर अर्जुन द्वारा तप का प्रारम्भ, प्रकृति के विभिन्न उपादानों का तप में सहयोग, वहाँ तैनात वनदेवों द्वारा अमरावती पहुँचकर इन्द्र को सूचित करना, इंद्र द्वारा देवांगनाओं को उनके सहचर गंधर्वों के साथ वहाँ जाकर अपने हाव-भाव और सौन्दर्य से अर्जुन की तपस्या में विघ्न डालने का आदेश देना, ताकि उनकी निष्ठा की परीक्षा हो सके। सातवें सर्ग में अप्सराएँ तथा उनके सहचर गन्धर्व पूरे उल्लास-विलास के साथ आकाश मार्ग से विशेष प्रकार के हाथियों और रथों पर सवार देव गंगा के किनारे-किनारे अमरावती से इंद्रकील तक की यात्रा करते हैं। इंद्रकील के पास नीचे उतरकर वे पृथ्वी-गंगा के रम्य तट पर अपनी माया से गंधर्व-नगरी जैसा दिव्य शिविर बना लेते हैं। आठवाँ सर्ग में अप्सराएँ अपने शिविरों से वन-विहार के लिए निकलती हैं। यहाँ से शृंगार रस का रंग चढ़ना शुरू होता है, जो इसी सर्ग में वर्णित जल-क्रीड़ा में गाढ़ा होता है और नवें सर्ग में मद्य-पान के साथ सम्पन्न काम-केलि में अपनी पराकाष्ठा पर पहुँच जाता है। दसवाँ सर्ग अप्सराओं द्वारा अर्जुन का ध्यान खींचकर उसे तपस्या से च्युत करने के अभियान और उसकी असफलता का है।

ग्यारहवें सर्ग में वयोवृद्ध मुनि के वेष में इन्द्र के आगमन और उनके द्वारा तपस्या के सांसारिक लक्ष्य की निस्सारता का निदर्शन है जिसके प्रत्युत्तर में अर्जुन लौकिक जीवन के मूल्यों, प्राथमिकताओं का अपना आख्यान रचते हैं। इस सर्ग के अंत में अर्जुन के तर्क से संतुष्ट देवराज अपने स्वरूप में प्रकट होकर उसके लक्ष्य के अनुरूप शिव की आराधना का उपदेश देते हैं। बारहवें सर्ग में अर्जुन घोर तपस्या आरम्भ कर देते हैं जिससे घबराकर अन्य संन्यासी शंकर के पास जा पहुंचते हैं। शंकर किरात का वेश धरकर अर्जुन से मिलते हैं। तेरहवें सर्ग में अर्जुन और किरात रूपधारी शिव दोनों सूकर रूपधारी (मूक दानव) पर तीर से आक्रमण करते हैं।

किरातार्जुनीयम्‌ के अंतिम पाँच सर्ग (१४ से १८) अपनी गण-सेना के साथ किरातवेशधारी शिव और अर्जुन के बीच युद्ध को समर्पित हैं। १५वें सर्ग में , जिसमें युद्ध का यह चरण आता है, भारवि ने चित्रकाव्य (अलंकारिक छंद) का प्रयोगकर महाकाव्य के दायरे के भीतर एक नई परम्परा का सूत्रपात किया है।

#किरातार्जुनीयम्_की_कुछ_सुक्तियाँ

#न_हि_प्रियम्_प्रवक्तुमिच्छन्ति_म्रिषा_हितैषि
#हितम्_मनोहारि_च_दुर्लभम्_वचः
#सहसा_विदधीत_न_क्रियामविवेकः_परमापदाम्_पदम्
#सताम्_हि_वाणी_गुणमेव_भाषते

कालिदास के पश्चात् संस्कृत कवियों में #भारवि का ऊँचा स्थान है, जो लगभग कालिदास के ही समकालीन थे। उनमें कालिदास की शैली तथा प्रतिभा की कुछ छाप भी दिखाई देती है। भारवि की कीर्ति का आधार-स्तम्भ उनकी एकमात्र रचना ‘किरातार्जुनीयम्’ महाकाव्य है, जिसकी कथावस्तु महाभारत से ली गई है। इसमें अर्जुन तथा 'किरात' वेशधारी शिव के बीच युद्ध का वर्णन है। अन्ततोगत्वा शिव प्रसन्न होकर अर्जुन को 'पाशुपतास्त्र' प्रदान करते हैं।

संस्कृत_भाषा के श्रेष्ठ कवि माघ

संस्कृत_भाषा के श्रेष्ठ कवि माघ

संस्कृत भाषा के श्रेष्ठ कवियों में 'माघ' की गणना की जाती है। उनका समय लगभग 675 ई. निर्धारित किया गया है। उनकी सुप्रसिद्ध रचना #शिशुपालवध नामक महाकाव्य है। इसकी कथा भी महाभारत से ली गई है। इस ग्रन्थ में युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के अवसर पर #चेदि_नरेश_शिशुपाल की कृष्ण द्वारा वध करने की कथा का काव्यात्मक चित्रण किया गया है। माघ वैष्णव मतानुयायी थे। इनके पिता #दत्तक को  #सर्वाश्रय_उपाधि से भूषित किया गया था ! इनकी इच्छा अपने #वैष्णव_काव्य के माध्यम से #शैव_मतावलम्बी_भारवि से आगे बढ़ जाने की थी। इसके निमित्त इन्होंने काफ़ी प्रयत्न भी किये। उन्होंने अपने ग्रन्थ की रचना किरातार्जुनीयम् की पद्धति पर की। ‘किरात’ की भाँति शिशुपालवध का आरम्भ भी श्री शब्द से होता है।

माघ #अलंकृत काव्य शैली के आचार्य हैं तथा उन्होंने अलंकारों से सुसज्जित पदों का प्रयोग कुशलता से किया है। प्राकृतिक दृश्यों का वर्णन करने में भी वे दक्ष थे। भारतीय आलोचक 'माघ' में कालिदास जैसी उपमा, भारवि जैसा अर्थगौरव तथा दण्डी जैसा पदलालित्य, इन तीनों गुणों को देखते हैं।

#बहुमुखी_प्रतिभा के धनी
माघ नवीन चमत्कारिक उपमाओं का सृजन करते हैं। माघ व्याकरण, दर्शन, राजनीति, काव्यशास्त्र, संगीत आदि के प्रकाण्ड पण्डित थे तथा उनके ग्रन्थ में ये सभी विशेषताएँ स्थान-स्थान पर देखने को मिलती हैं। उनका व्याकरण सम्बन्धी ज्ञान तो अगाध था। पदों की रचना में उन्होंने नये-नये शब्दों का चयन किया है। उनका काव्य शब्दों का विश्वकोश प्रतीत होता है। माघ के विषय में यह उक्ति प्रसिद्ध है कि शिशुपाल वध का नवाँ सर्ग समाप्त होने पर कोई नया शब्द शेष नहीं बचता है। उनका शब्द विन्यास विद्वतापूर्ण होने के साथ-साथ मधुर एवं सुन्दर भी है। माघ की कविता में ललित विन्यास भी देखने को मिलता है। इस प्रकार माघ बहुमुखी प्रतिभा के धनी कवि थे। कालान्तर के कवियों ने उनकी अलंकृत शैली का अनुकरण किया !
माघ केवल सरस कवि ही नहीं थे, प्रत्युत एक प्रकाण्ड सर्वशास्त्रतत्त्वज्ञ विद्वान् थे। दर्शनशास्त्र, संगीतशास्त्र तथा व्याकरणशास्त्र में उनकी विद्वत्ता अप्रतिम थी। उनका पाण्डित्य एकांगी नही, प्रत्युत सर्वगामी था। अतएव उन्हें #पण्डित_कवि भी कहा गया है। एक और उल्लेखनीय विशेषता यह है कि महाकवि भारवि द्वारा प्रवर्तित अलंकृत शैली का पूर्ण विकसित स्वरुप माघ के महाकाव्य 'शिशुपालवध' में प्राप्त होता है, जिसका प्रभाव बाद के कवियों पर बहुत ही अधिक पड़ा। महाकवि माघ के 'शिशुपालवध' के प्रत्येक पक्ष की विशेषता का साहित्यिक अध्ययन विद्वानों ने किया है, शायद ही कोई पक्ष अछूता रहा है। पं० बलदेव उपाध्याय ने उचित ही कहा है - "अलंकृत महाकाव्य की यह आदर्श कल्पना महाकवि माघ का संस्कृतसाहित्य को अविस्मरणीय योगदान है, जिसका अनुसरण तथा परिबृहण कर हमारा काव्य साहित्य समृद्ध, सम्पन्न तथा सुसंस्कृत हुआ है।"

माघ की प्रशंसा  में कहा गया है-

#उपमा_कालिदासस्य #भारवेरर्थगौरवम्
#दण्डिनः_पदलालित्यं #माघे_सन्ति_त्रयो_गुणाः ॥

(कालिदास उपमा में, भारवि अर्थगौरव में, और दण्डी पदलालित्य में बेजोड़ हैं। लेकिन माघ में ये तीनों गुण हैं।)

#घंटा_माघ
शिशुपालवध मे #रेवतक_पर्वत की हाथी से और हाथी के बंधे घंटे की तुलना नही बल्कि रेवतक पर्वत के दोनो ओर जो सूर्य और चन्द्रमा है उसकी उपमा स्वर्ण और रजत से निर्मित घंटे से की गई है! अतः माघ को घंटा माघ कहा जाता है।

रचना

शिशुपालवध महाकवि माघ द्वारा रचित संस्कृत काव्य है। 20 सर्गों में रचित यह ग्रन्थ संस्कृत के छः महाकाव्यों में गिना जाता है। इसमें कृष्ण द्वारा शिशुपाल के वध की कथा का वर्णन है।
धीरोदत्त_नायक
वीर_रस_प्रधान_महाकाव्य

Monday, March 26, 2018

MRICHCHAKATIKAM Play-"'Mitti ki Gadi/The Toy Cart" natak sanskrit 2011 l.b.s college Upendra Dubey


MRICHCHAKATIKAM Play-"'Mitti ki Gadi/The Toy Cart"






MRICHCHAKATIKAM, a Sanskrit Play of king Sudraka, is an outstanding play on any count. It not only portrays on a wide canvas the lives and customs or a highly organised society about two thousand years ago in minute detail, but also excels in characterisation bordering on the real and comparable to any of the outstanding dramas of either the East or the West, including Shakespeare’s to which it dates back by atleast a thousand years. It is dated Circa 3rd to 8th century AD, whereas Kalidasa’s period is said to be 5th century AD. White the common people speak the Prakrit, the elite characters speak Sanskrit. Sudraka is said to have adapted the earlier play “Churudattam” of Bhasa into a dexterously woven play, which has drawn the attention and appreciation of noted critics like Prof. Kieth, Dr. Bradley and others. The characters in the play are considered by them as “Citizens of the World”. One will find such live men in any country, in any time and in any clime. The characters can be easily identified even with present day living men amongst us. And there lies the greatness of the play.

Play adaptions:
The play was translated into English, notably by Arthur W. Ryder in 1905 as The Little Clay Cart. (It had previously been translated as The Toy Cart by Horace Hayman Wilson in 1826.) Ryder's version was enacted at the Hearst Greek Theatre in Berkeley in 1907, and in New York in 1924 at the Neighborhood Playhouse, which was then an off-Broadway theatre, at the Theater de Lys in 1953, and at the Potboiler Art Theater in Los Angeles in 1926, when it featured actors such as James A. Marcus, Symona Boniface and Gale Gordon. The play has been adapted in several indian languages and performed by various theatre groups and directors, like Habib Tanvir.
Film adaptations: The first silent film of Kannada film industry, 'Mricchakatika'(Vasantsena) (1931), starring Kamaladevi Chattopadhyay and Utsav, a 1984 Hindi Bollywood film by Girish Karnad was based on an adaptation of this play.
The Indian play depicted in the 2001 film Moulin Rouge!, "Spectacular Spectacular", may have been based on The Little Clay Cart.
#upendra_Dubey


Tuesday, March 13, 2018

विश्व के प्रमुख आविष्कार / खोज और उनके आविष्कारक / खोजकर्ता तथा गणित-विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों के प्रतिपादकों की सूची यहाँ दी गई है। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको कुछेक अंक भी दिलायेगी।

विश्व के प्रमुख आविष्कार / खोज और उनके आविष्कारक / खोजकर्ता तथा गणित-विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों के प्रतिपादकों की सूची यहाँ दी गई है।  यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको कुछेक अंक भी दिलायेगी।
अविष्कार/खोज/प्रतिपादनआविष्कारक/खोजकर्ता/प्रतिपादकदेशवर्ष
विकास का सिद्धांतचार्ल्स डार्विन
आनुवंशिकता के नियमग्रेगर जॉन मेण्डल
जेनेटिक कोड तथा कृत्रिम जीनहरगोबिन्द खुराना
ताप का गतिवादी सिद्धांतकैल्विन
नेत्रहीनों के लिखने-पढ़ने की लिपिलुईस ब्रेल
रेडियो तथा वायरलेस टेलीग्राफीजी.मारकोनी
विद्युत् धारा तथा बैटरीवोल्टा
पीरियोडिक टेबलमेण्डलीफ़
टाइपराइटरक्रिस्टोफर लैथम शोल्ज/पेलेग्रीन टैरीइटली1808
ट्रांजिस्टरविलियम शॉकले, जॉन बरडीन व वाल्टर बर्टनयू.एस.ए.1948
बैरोमीटरई. टौरसेलीइटली1644
रडाररॉबर्ट वाटसन वाटस्कॉटलैण्ड1930
वायुयानराइट ब्रदर्स
फाउण्टेन पेनलेविस वाटरमैनयू.एस.ए.1884
मोटरकार ( निर्माण )हेनरी फोर्ड
आटोमोबाइलकार्ल ब्रेंज
टेलीफोनग्राहम बेलयू.एस.ए.1876
माइक्रोफोनऐलेक्जेंडर ग्राहम बेलयू.एस.ए.1876
हैलीकॉप्टरए. ओहमिशेन
लीवर का सिद्धांत, आपेक्षिक घनत्वआर्कमिडीज
क्रेस्कोग्राफजे. सी. बोसभारत1928
शार्ट हैंडपिटमैन
एक्स-किरणों की खोजडब्लू. सी. रोण्टजन
परमाणु विखंडनरदरफोर्ड
रमन प्रभावसी.वी.रमन
टेलिस्कोपगैलीलियो
सेफ्टी रेजरजिलेट
छापने की कलागुटेनबर्ग
लिफ्ट (यांत्रिक)एलिसा ग्रेब ओटिसयू.एस.ए.1852
नाभिकीय रिएक्टरई. फर्मी
भाप का इंजन (कंडेंसर)जेम्स वाटस्कॉटलैण्ड1769
साइकिलके. मैकमिलनस्कॉटलैण्ड1839
रिवाल्वरसैमुअल कोल्टयू.एस.ए.1935
गैस इंजनडेमलर
सेफ्टी लैम्पहम्फ्री डेवीब्रिटेन1816
रेफ्रिजरेटरए. कैटलीन,हैरीसन व टिनिंगयू.एस.ए.1850
ग्रामोफ़ोन, इलेक्ट्रिक बल्बथॉमस अल्वा एडीसनयू.एस.ए.1878, 1879
डायनेमोमाइकल फैराडेइंग्लैंड1831
टेलीविजन (यांत्रिक)जे.एल. बेयर्डब्रिटेन1926
लोगेरिथ्मजॉन नेपियरस्कॉटलैण्ड1614
तड़ित चालकबेंजामिन फ्रेंकलिन
कॉस्मिक किरणेंआर.ए. मिलीकन,विक्टर हेस
थर्मस फ्लास्कडेवार
क्वाण्टम थ्योरीमैक्स प्लांक
परमाणु संरचनाबोर
परमाणु का सिद्धांतडाल्टन
इलेक्ट्रॉनजे.जे. थॉमसन
प्रोटॉनगोल्डस्टीन / रदरफोर्ड
रेडियम की खोजमैडम क्यूरी एवं पियरे क्यूरी
न्यूट्रॉनजेम्स चैडविक
यूरेनियम का विखंडन ( परमाणु बम्ब )ऑटोहान
विद्युत्-विच्छेदन के नियममाइकल फैराडे
सापेक्षता का सिद्धांतअल्बर्ट आइन्स्टाइन
गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत, गति के नियमन्यूटन
थर्मामीटरडेनियल गैबरियल फारेनहाइटजर्मनी1714
डायनामाइटअल्फ्रेड नोबेल
ऑक्सीजनजे. प्रीस्टले
क्लोरीनशीले
पोर्टलैण्ड सीमेण्टजोसेफ़ ऐस्पडीन/अरगडीनब्रिटेन1824
कताई मशीनसैमुअल क्राम्पटनब्रिटेन1779
कारपेट स्वीपरमेलविल बिसेलयू.एस .ए1876
क्रोनोमीटरजॉन हैरीसनजर्मनी1735
घड़ी (यांत्रिक )आई सिंग व लियांग सैनचीन1725
घड़ी (पेंडुलम )क्रिश्चियन हयुगेंसनीदरलैंड1656
डीजल इंजनरुडोल्फ डीजलजर्मनी1895
डेंटल प्लेटएंथोनी प्लेटसनयू.एस.ए1817
डिस्क ब्रेकएफ. लेचेस्टरब्रिटेन1902
डी. सी. मोटरजेनोबे ग्रामेबेल्जियम1873
ए. सी. मोटरनिकोला टेसलायू.एस.ए1888
इलेक्ट्रो मैग्नेटविलियम स्टारजनब्रिटेन1824
फिल्म (मूक चलचित्र)लुई लि प्रिंसयू. एस. ए1855
फिल्म (वाक चलचित्र)जे. मुसौली व हैंस वागटजर्मनी1922
फिल्म (संगीत युक्त )ली डी फ़ॉरेस्टयू. एस. ए1923
गैल्वेनोमीटरएण्ड-मेरी एम्पियरफ़्रांस1834
गैस-लाइटिंगविलियम मरडॉकब्रिटेन1792
गैस फायरफिलिप लेबलफ़्रांस1999
माइक्रोप्रोसेसरएम. ई. हौफयू.एस.ए1971
लेसरथियोडर मेमैनयू.एस.ए1960
होवरक्राफ्टसर क्रिस्टोफर कांकरेलब्रिटेन1955
रिकार्ड (लांग-प्लेइंग )डॉ.पीटर गोल्डमार्कयू.एस.ए1948
टेरीलीनविनफील्ड व डिक्सनब्रिटेन1941
नायलानडॉ.वालेस कैरायर्सअमेरिका1937
जेट इंजनफ्रेंक ह्वीटलब्रिटेन1937
साइक्लोट्रोनलारेंसयू.इस.ए1931
रेजर ( विद्युत )जैकेब शिकयू.एस.ए1931
स्काच टेपरिचर्ड डयू.एस.ए1930
पेनिसिलिनएलेक्जेंडर फ्लेमिंगइंग्लैण्ड1928
रबर पौधों का दूध )फोमडनलप रबर कम्पनीब्रिटेन1928
टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक)टेलर फारन्सवर्थयू.एस.ए1927
स्कूटरजी. ब्राडशाब्रिटेन1919
टैंकसर अर्नेस्ट स्विटनब्रिटेन1914
गीगर-काउंटरहैंस गीगरजर्मनी1913
स्वत चालकचार्ल्स कैटरिंगयू.एस.ए1911
सुपर कंडक्विटीएच.के.ओनेसनीदरलैंड1911
गाईरो-कम्पाससर अल्पर स्पेरीयू. एस. ए1911
नियोन-लैम्पजार्ज क्लाडफ़्रांस1910
वाशिंग मशीनहार्ले मीशन कम्पनीयू.एस.ए1907
हेलीकॉप्टर ( मानव चालित)ई. आर ममफोर्ड1905
प्रकाश का वेगफिजियाऊइंग्लैण्ड1902
रेजर (सैफ्टी)किंग जिलेटयू.एस.ए.1901
रेडियो टेलीग्राफीजी.मार्कोनीइटली1901
लाउडस्पीकरहोरेस शार्टब्रिटेन1900
सिनेमालाउस निकोलस व लाउस लुमियारीफ़्रांस1895
ट्रैक्टररावर्ड फॉरमिचयू.एस.ए1892
बाईसिकल टायरजान डनलपब्रिटेन1888
मोटर साइकिलजी. डैमलरजर्मनी1885
कार (पेट्रोल )कार्ल बेंजजर्मनी1885
स्काईस्क्रेपरविलियम जेनीयू.एस.ए1882
वेल्डिंग मशीनएलीसा थॉमसनयू.एस.ए1877
कॉर्ब्युरेटरजी. डैमलरजर्मनी1876
हॉरपीडोरॉबर्ट ह्वलईटहेटब्रिटेन1866-68
प्लास्टिकअलेक्जेंडर पार्कसब्रिटेन1862
सेलूलाईडअलेक्जेंडर पार्कब्रिटेन1861
लिनोलियमफ्रेडिक बाल्टनब्रिटेन1860
प्रिन्टिंग टेलीग्राफडेविड एडवर्ड ह्यूजब्रिटेन1855
स्टीलहेनरी बेसेमरब्रिटेन1855
बुन्सन बर्नरराबर्ट बुन्सनजर्मनी1855
ग्लाइडरजार्ज कैलेब्रिटेन1853
सैफ्टी पिनवाल्टर हंटयू.एस.ए1849
रबर (टायर)थॉमस हॉनकाकब्रिटेन1846
रबर (वल्कनीकृत )चार्ल्स गुडइयरयू.एस.ए1841
प्रोपेलर (जलयान)फ्रांसिस स्मिथब्रिटेन1837
टेलीग्राफ कोडसैमुअल मोर्सयू.एस.ए1837
कम्प्यूटरचार्ल्स बैवेजब्रिटेन1834
ट्रांसफॉर्मरमाइकल फैराडेब्रिटेन1831
सेफ्टी मैचजान वाकरब्रिटेन1826
कार (आंतरिक दहन )सैमुअल ब्राउनब्रिटेन1826
रबर (जलरोधी )चार्ल्स मैकिनटोसब्रिटेन1823
कार्बन पेपरराल्फ वेजवुडइंग्लैण्ड1806
लोकोमोटिव (रेल )रिचर्ड ट्रेकिथिकब्रिटेन1804
विद्युत बैटरीअलेइटली1800
पैरासूटजीन पियरे क्लानचार्डफ्रांस1795
टेलीग्राफ (यांत्रिक)एम. लैमाण्डफ्रांस1787
हेलीकॉप्टर (प्रारूपिक)लाउन्वाय एवं बियेन्वेनूफ्रांस1784
बाई-फोकल लेंसबेंजामिन फ्रेंकलिनयू.एस.ए1780
पनडुब्बीडेविड बुसनेलयू.एस.ए1776
विद्युत पंखाव्हीलरयू.एस.ए1776
कार (वाष्प)निकोलस कुगनाटफ़्रांस1769
लाइटिंग-कंडक्टरबेंजामिन फ्रेंकलिनयू.एस.ए1737
मशीन गनसर जेम्स पकलब्रिटेन1718
थर्मस फ्लास्कडेवारयू.एस.ए1714
स्टीम इंजन (पिस्टन )धाम न्युकोमेनब्रिटेन1712
प्रेशर कुकरडेनिस पैपिनइंग्लैण्ड1679
माइक्रोमीटरविलियम कोजीनब्रिटेन1636
स्लाइड पैमानाविलियम ओफट्रेडब्रिटेन1621
ग्रहों की खोजकेपलरजर्मनी1601
माइक्रोस्कोपजेड. जानसेननीदरलैण्ड1590
सौर मण्डलकॉपरनिकसपोलेण्ड1540
पेपरमुलबेरी (फाइबर)चीन105
मानचित्रसुमेरियनों द्वाराई. पू. 2250
चर्चा